featured देश

कोरोना: 47 दिन बाद देश में सबसे कम केस, 24 घंटे में 1.65 लाख केस, 3436 लोगों की गई जान

कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका टॉप पर, जानें भारत की स्थिति

नई दिल्ली: कोरोना की रफ्तार देश में अब धीमी पड़ती जा रहा ही है। नए मामलों की तुलना में संक्रमित मरीज ठी भी ज्यादा हो रहे हैं। हालांकि मौत के आंकड़ों में अभी उतना कमी नहीं देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालाय के मुताबिक देश में 24 घंटे में 1 लाख 65 हजार 144 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 3436 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस बीच 2 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। आपको बतादें कि देश में 47 दिन बाद सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार से ज्यादा केस मिले थे।

मौत के बढ़ते आंकड़ों के बीच बढ़ती रिकवरी ने लोगों की उम्मीद बांध रखी है। बीते कई दिनों से देश में औसतन 2 लाख लोग रोजाना कोरोना से रिकवर हो रहे हैं। पिछले 10 दिन की बात करें, तो देश में 27.40 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। इसी वजह से एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

कुल संक्रमित मरीज- 2.78 करोड़
कुल डिस्चार्ज हुए- 2.54 करोड़
अब तक कुल मौतें- 3.25 लाख
एक्टिव केस- 21.09 लाख

1. महाराष्ट्र
राज्य में संक्रमण दर धीरे-धीरे कम होती दिख रही है। अब प्रतिदिन 20 से 25 हजार नए संक्रमित मरीज मिल रहे है। जबकि इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 20 हजार 295 नए केस पाए गए। जबकि 31 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना मात दी। तो वहीं 832 लोगों की जान चली गई। अब तक राज्य में 57.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 53.39 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। तो वहीं 94 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई।

2. उत्तर प्रदेश
यूपी में लगातार संक्रमण दर कम होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 14 नए केस की पुष्टि हुई। जबकि 7 हजार से ज्यदा लोग ठीक हुए। तो वहीं। 155 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16.68 लाख पहुंच गई है। जबकि 20 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत गई। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार से कम बची है।

3. दिल्ली
दिल्ली ने कोरोना की दूसरी लहर पर काफी हद तक काबू पा लिया है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में महज 956 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि 2,380 लोग ठीक हुए लेकिन इस बीच 122 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14.24 लाख पहुंच गई है। जिसमें से 13.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 13 हजार 35 एक्टिव केस बचे हैं।

Related posts

ब्रिटेन: में सड़क हादसा, 8 भारतीयों की मौत 4 घायल

Breaking News

डॉक्टर फारूक सत्तार ने एमक्यूएम-पी की समन्वय समिति से दिया इस्तीफा

rituraj

‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगी श्वेता तिवारी, रोहित के साथ शेयर की फोटो

Shailendra Singh