featured देश

कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 4159 मौत, 2.8 लाख नए केस

funeral of corona positive dead body 6323383 835x547 m कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 4159 मौत, 2.8 लाख नए केस

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर देश में लगातार कोहराम मचा रही है। कल नए मामलों की संख्या 2 लाख से नीच पहुंच गई थी लेकिन आज एक बार फिर उछाल आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 2 लाख 8 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। तो वहीं 24 घंटे में 4159 लोगों की जान चली गई। हालांकि इस बीच 2 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। लेकिन मौत के आंकड़ों ने सरकार और जनता दोनों की चिंता बढ़ रखी है। आंकड़ें बताते हैं कि, मई के महीने में 25 दिनों में 13 दिन मौत का आंकड़ा 4 हजार के पार रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में-

कुल संक्रमित हो चुके: 2.71 करोड़
कुल डिस्चार्ज हुए: 2.43 करोड़
तक कुल मौतें: 3.11 लाख
कुल एक्टिव केस: 24.90 लाख

कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

1. महाराष्ट्र
कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में ही बरपाया है। राज्य में अभी भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 24,136 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि इस बीच 36,176 लोग ठीक हुए तो वहीं 1137 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 56.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 90,349 लोगों की मौत हो गई।

2. उत्तर प्रदेश
यूपी में अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले घटने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3 हजार 723 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 10,441 लोग ठीक हुए और 157 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.77 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.88 लाख ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 19 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

3. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को सिर्फ 1,568 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 4,251 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक 14.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,565 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 21 हजार रह गई है।

Related posts

LAC पर चीन ने 50 हजार सैनिक और मिसाइल की तैनात, भारत भी मुश्तैद

Samar Khan

नवजात शिशुओं में आनुवांशिक रोगों से निपटने के लिए “उम्मीद” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Trinath Mishra

आज पेट्रोल के दामों में फिर भारी बढ़ोतरी, जानें क्या हुई कीमतें

pratiyush chaubey