featured देश हेल्थ

India Corona Case Update: देश में मिले 2841 नए केस, 9 लोगों ने तोड़ा दम

coronavirus 8 scaled e1604638810593 India Corona Case Update: देश में मिले 2841 नए केस, 9 लोगों ने तोड़ा दम

India Corona Case Update: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार सुबह समाप्त 24 घंटे में देश में 2841 नए संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन पहले मिले संक्रमितों से 14 ज्यादा हैं। इस दौरान 9 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली।

ये भी पढ़ें :-

Raipur Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे पर राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश, CM बघेल ने जताया दुख

देश में एक्टिव केस 18,604
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 54 लोगों की मौत हो गई थी।

बीते 24 घंटे में 3294 लोगों ने कोरोना को दी मात
बीते 24 घंटे में 3294 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। बीते 24 घंटे में 14 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 199 करोड़ कुल खुराक दी जा चुकी है।

Related posts

UP: पत्‍नी के साथ फोन पर हुआ कुछ ऐसा… सिपाही पति ने लगा ली फांसी

Shailendra Singh

प्रधानमंत्री मोदी के नाम से काशी में हुई विशेष गंगा आरती

Shailendra Singh

किसान पंचायत: प्रयागराज में जयंत चौधरी का दावा, सपा-रालोद का गठबंधन तय

Shailendra Singh