India Coronavirus Cases: भारत में कोरोना के एक बार फिर 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2323 नए कोरोना केस आए और 25 संक्रमितों की जान चली गई। अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 2346 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर 15 हजार से कम हुए।
ये भी पढ़ें :-
Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि
देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 14,996
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल 4 करोड़ 31 लाख 34 हजार 145 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 24 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है।
➡️ 2,323 New Cases reported in last 24 hours. pic.twitter.com/TZeSfFU4rK
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 21, 2022
अबतक 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार 801 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 14,996 है। यानी इतने लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
#AmritMahotsav#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 192.12 Cr (1,92,12,96,720).
➡️ Over 3.26 Cr 1st dose vaccines administered for age group 12-14 years.https://t.co/84XdqNDET0 pic.twitter.com/KfuweTIUFH
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 21, 2022
बीते दिन 15.32 लाख लगाए कोरोना टीके
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, बीते दिन 15.32 लाख टीके लगाए गए। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है। एक्टिव केस 0.03 फीसदी हैं। मंत्रालय ने बताया, 20 मई 2022 तक देशभर में 192 करोड़ 12 लाख 96 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।