featured देश

यूएन ने भारतीय संसद में महिलाओं की भागीदारी पर पेश की रिपोर्ट

pm house यूएन ने भारतीय संसद में महिलाओं की भागीदारी पर पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारतीय महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। चाहे वो बिजनेस हो या फिर राजनीति हर क्षेत्र में महिलाओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी बीच यूएन ने संसद में भारतीय महिलाओं की भागीदारी पर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक संसद में महिलाओं की भागीदारी में भारत 148वें स्थान पर है। बुधवार को जारी की गई इस लिस्ट में 193 देशों को शामिल करके एक आंकड़ा तैयार किया गया है।

pm house यूएन ने भारतीय संसद में महिलाओं की भागीदारी पर पेश की रिपोर्ट
भारतीय संसद में महिलाएं

वर्तमान समय में भारत की लोकसभा सदस्य की कुल तादाद 542 है। इनमें 64 महिलाएं हैं। इस तरह उनकी हिस्सेदारी 11.8% है। इसके साथ ही 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 27 महिला सांसद हैं। इस तरह उनकी हिस्सेदारी 11% है। महिला मंत्रियों की बात की जाए तो कैबिनेट में उनकी हिस्सेदारी 18.5% है। इस मामले में भारत 88वें नंबर पर है।

क्या कहता है विश्व का आंकड़ा

भारत को छोड़कर अगर पूरे विश्व की बात की जाए तो दुनिया भर के संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी साल 2016 तक 23.3% थी। हालांकि भारत में यह कुल मिलाकर 11 फीसदी ही है। यानि की पूरे विश्व के मुकाबले 50 फीसदी।

किस स्थान पर कौन सा देश

-संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी के मामले में रवांडा 61.3% पहले नंबर पर है।
-53.1% के साथ बोलिविया दूसरे
– 48.9% के साथ क्यूबा तीसरे नंबर पर है।

भारत के पड़ोसी मुल्कों का स्थान

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पड़ोसी मुल्कों की स्थिति ज्यादा बेहतर मानी जा रही है। रिपोर्ट में भारत को 148वां स्थान मिला है जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को 89 वां और नेपाल को 48वां स्थान दिया गया है। इसके अलावा श्रीलंका 179वें नंबर पर हैं।

Related posts

नशे के 475 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार , जांच में जुटी पांवटा पुलिस टीम

Rani Naqvi

अब नोएडा और गाजियाबाद में भी लगा नाइट कर्फ्यू, जान लीजिए नए नियम

Aditya Mishra

बेटी ने पहले पिता को भिजवाया जेल, जमानत मिलने पर बोली गलती हो गई

bharatkhabar