featured खेल

IND vs NZ 1st T20 Match: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश बनी वजह

Fh1NOf0XkAA AGw IND vs NZ 1st T20 Match: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश बनी वजह

IND vs NZ 1st T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 रद्द कर दिया गया है। बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 20 नवंबर को माउंट माउंगानूई में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

18 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, राहुकाल का समय

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच घंटे तक बारिश रुकने की कोई संभावना नहीं थी। हालांकि, कट ऑफ टाइम से पहले ही यह फैसला लिया गया है।

Fh1Plq8aYAA 4ZY?format=jpg&name=large IND vs NZ 1st T20 Match: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश बनी वजह

कट ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार दो बजकर 16 मिनट था। वहीं, सुबह साढ़े 11 बजे टॉस होना था, जो कि नहीं हो सका। मैच शुरू दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन वह भी नहीं हो सका। दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मैच को रद्द करने के फैसले पर सहमति जताई।

Fh1NOf0XkAA AGw?format=jpg&name=large IND vs NZ 1st T20 Match: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश बनी वजह

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। जानिए इस मैच का लाइव प्रसारण आज कहां देख सकते हैं…..

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 18 नवंबर यानी शुक्रवार को है।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से है। टॉस सुबह 11:30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के टी20 मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स के पास है। आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Amazon Prime Video ऐप पर देखी जा सकती है.

दोनों टीमों के खिलाड़ी

टीम इंडिया
शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड
फिन ऐलन, डेवॉन कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशन, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ीं और एडम मिल्ने।

Related posts

नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा मुंबा देवी मंदिर, इन नियमों का करना होगा पालन

Saurabh

लॉकडाउन के कारण भक्त  ऐसे सोशल मीडिया द्वारा कर सकेंगे बांकेबिहारी के चरणों के दर्शन

Shubham Gupta

Terrorist Attack In Lucknow: संदिग्धों ने कहा ASQIAS के लिए काम करना फक्र की बात, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh