यूपी

यूपी को झर्झर कानून व्यवस्था से कराना है आजाद : योगी आदित्यनाथ

Yogi यूपी को झर्झर कानून व्यवस्था से कराना है आजाद : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी में कानून व्यवस्था को झर्झर बताते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो कैराना जैसी घटनाएं नहीं होती। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में धर्म के नाम पर दंगे नहीं होते। बरेली में हिन्दुओं पर हमले नहीं होते। सोमवार को लखनई के रमाबाई अम्बेडकर मौदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की महारैली को संबोधित करते हुए उन्होंने का कि प्रदेश में आज मनमाना राज चल रहा है। जनता किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं है। अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। इस बार प्रदेश को अराजकता से मुक्त कराकर भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।

Yogi यूपी को झर्झर कानून व्यवस्था से कराना है आजाद : योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने पहचान का संकट है। देश दुनिया में अपने पुरूषार्थ के बल पर सब कुछ हासिल कर लेने की क्षमता वाले युवा अपनी पहचान के मोहताज हैं। योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि आज सपा की नूराकुश्ती में पड़ने की जरूरत नहीं है। हमको आज गांव-गांव घर-घर जाकर सपा के कुशासन की पोल खोलनी होगी और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताना होगा।

Related posts

महिला दिवस पर बरेली दिल्ली के बीच स्पेशल फ्लाइट की होगी शुरुआत, योगी दिखाएंगे हरी झंडी

Aditya Mishra

योगी सरकार ने दिया होमगार्डों को खुशखबरी, दैनिक भत्ते में की भारी बढ़ोतरी

mahesh yadav

बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना देगी राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी

Aditya Mishra