यूपी

मायावती कर रही अम्बेडकर के सिद्धान्तों को नीलामः मौर्य

sawami parsad maurya मायावती कर रही अम्बेडकर के सिद्धान्तों को नीलामः मौर्य

लखनऊ।  रमा बाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर प्रहार करते हुए कहा कि माया अम्बेडकर के सिद्धान्तों को बीच चौराहें पर नीलाम कर रही है। इतना नहीं उन्होंने मायावती पर काशीराम के सपनों की हत्या करने का आरोप लगाया।

sawami parsad maurya मायावती कर रही अम्बेडकर के सिद्धान्तों को नीलामः मौर्य

मौर्या ने कहा कि बसपा में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। वहां पैसा सब कुछ है। नोटबंदी से मायावती ही सबसे ज्यादा परेशान हैं।  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि बसपा गलतफहमी में न रहे कि सपा जा रही है तो बसपा की सरकार बन रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सपा के गुण्डाराज और भ्रष्टाचार की आग में पूरा प्रदेश जल रहा है। प्रदेश की जनता अपराधी नेताओं के सामने परेशान है। गरीबों की जीम नों पर कब्जे हो रहे हैं। पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। आमजन सुरक्षित नहीं है।

Related posts

Viral Video: 5 मिनट के लिए बंद हुई ऑक्सीजन सप्लाई, मौत के मुंह में समाएं 22 मरीज

Shailendra Singh

कांग्रेस के रोड-शो में प्रियंका की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

bharatkhabar

लखनऊ: अब बिना लाइसेंस के घरों पर नहीं लगवा पाएंगे होर्डिंग, देना होगा शुल्क

Shailendra Singh