featured #Meerut यूपी

जनपद मेरठ में कोविड-19 के कोरोना हॉटस्पॉट चुने गए इलाकों के साथ-साथ अन्य स्थलों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया

सैनिटाइजर.jpg मेरठ जनपद मेरठ में कोविड-19 के कोरोना हॉटस्पॉट चुने गए इलाकों के साथ-साथ अन्य स्थलों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया

मेरठ। जनपद मेरठ में कोविड-19 के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट के साथ-साथ अन्य स्थलों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया। अग्निशमन विभाग मेरठ हाई प्रेशर वाटर मिस्ट के द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन इलाकों में सैनिटाइजर ज्यादा किया जा रहा जो इलाके रेड जोन में शामिल हैं। इसके साथ ही ग्रीन और ऑरेंज इलाकों को भी सैनिटाइजर किया जा रहा है ताकि वहां पर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

बता दें कि मेरठ में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं, जिनमे से एक की मौत हो गई है। मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 115 हो गई है। इनमें से 53 की छुट्टी हो चुकी है, जबकि छह की मौत, बाकी 56 का इलाज चल रहा है। 

https://www.bharatkhabar.com/corona-warriors-honored-with-army-salute-doctors-sweepers-and-policemen/

वहीं  नए मरीजों में  57 साल के व्यक्ति हैं, जो खरखौदा खासपुर के हैं। दिल्ली में भर्ती हैं। इनके अलावा 62 साल के रमेश चंद हैं, जो श्रीराम पैलेस के पास के रहने वाले हैं। उनकी सुबह दिल्ली में मौत हो गयी थी। 29 साल की महिला है, आरके पुरम की, ऊंचा सद्दीकनगर गुल्लर वाली गली का 19 साल का युवक है। 62 साल का व्यक्ति है, गुप्ता कॉलोनी टीपी नगर का और सिवालखास का 27 साल का युवक है।

Related posts

46 साल की एक्ट्रेस तब्बू ने अब तक नहीं की है शादी, पर उन्हें नहीं हैं कोई पछतावा-पढ़ें पूरी खबर

mohini kushwaha

केंद्रीय मंत्री पर रेप का मामला दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

mohini kushwaha

सीएम योगी ने किया अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत, क्या परिवारिक अनबन का भाजपा को होगा फायदा

Neetu Rajbhar