featured उत्तराखंड

उत्तराखंड में चली तबादला एक्प्रेस, 2 IAS-10 PCS अधिकारियों के तबादले

transfer उत्तराखंड में चली तबादला एक्प्रेस, 2 IAS-10 PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड शासन द्वारा आज प्रदेश में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें 2 IAS और 10 PCS अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ IAS अधिकारी हरबंस सिंह को सचिव आयुष और आयुष शिक्षा विभाग से हटाकर IAS अधिकारी चंद्रेश यादव को दिया गया है।

किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी

इसके अलावा हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को हटाकर उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। तो PCS अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय से जनपद स्तरीय विकास प्राधिकारण उधम सिंह नगर का कार्यभार ले लिया गया। उन्हें सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त के स्थान पर मूल तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

बता दें इसके अतिरिक्त PCS अधिकारी मनीष सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाकर नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। PCS तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, और डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। PCS रिचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

PCS अधिकारी को जिम्मदारी सौंपी

PCS जितेंद्र कुमार से उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार लेते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी। PCS नंदन सिंह को उपनिदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई। तो PCS राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया

वहीं PCS योगेश सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाकर डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया। और PCS रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है।

Related posts

पौड़ी के सतपुली के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 2 घायल

Trinath Mishra

रिलिज हुआ सलमान खान के गाने ‘तेरे बिना’ का टीजर, जैकलीन फर्नांडिस संग करते नजर आए रोमांस

Rani Naqvi

UP: अब बिना मास्‍क पहने घूमने पर खैर नहीं, प्रदेश के सभी स्‍कूल 30 तक बंद

Shailendra Singh