featured खेल

जानिए CSK के लिए कब तक IPL खेलते रहेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी की तरफ से आया बड़ा बयान

जानिए CSK के लिए कब तक IPL खेलते रहेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी की तरफ से आया बड़ा बयान

लखनऊ: आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। दरअसल मामला महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल खेलने से जुड़ा हुआ था। CSK के सीईओ ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

मैदान पर डटे रहेंगे माही

महेंद्र सिंह धोनी को मैदान से बाहर देखना क्रिकेट समर्थकों के लिए बुरे सपने जैसा है। इसी को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की तरफ से कहा गया कि आने वाले वर्षों में भी महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वर्ष 2020 में संन्यास ले लिया था।

इसके बाद उन्हें आईपीएल में खेलते देखना क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़े गिफ्ट जैसा है। 2021 आईपीएल के सभी मुकाबले अभी तक नहीं हो पाए हैं। बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे, इसी बीच यह कयास लगाया जा रहा था कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन इस पर लगाम लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की तरफ से कहा गया कि धोनी आने वाले वर्षों में भी चेन्नई की कप्तानी करते रहेंगे।

bharatkhabar 8 07 15 जानिए CSK के लिए कब तक IPL खेलते रहेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी की तरफ से आया बड़ा बयान

धोनी की कप्तानी में 3 IPL ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने वर्ष 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। इसके अलावा लगभग सभी मुकाबले में चेन्नई ने फाइनल मैच खेला है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अन्य सभी टीमों के लिए चेन्नई एक बड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर मैदान में उतरती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसीलिए CSK फ्रेंचाइजी धोनी को टीम से दूर नहीं करना चाह रही। टीम मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया कि धोनी उनके फिनिशर रहे हैं और आगे भी यही करते रहेंगे।

Related posts

तेजप्रताप के विवादित बोल, कहा- देश में फिरंगियों का राज, जल्द मिले आजादी

Breaking News

Pariksha Pe Charcha 2023 Live: पीएम मोदी ने छात्रों से शुरू किया संवाद, कहा- ‘परीक्षा पर चर्चा’ मेरी भी परीक्षा

Rahul

काले धन को सफेद करने का आरोप, कांग्रेस नेताओं का करीबी है युवक

Pradeep sharma