featured धर्म

2 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आइए जानें

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

अपनी जन्म तारीख और राशि के आधार पर जानिए आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज आपके सितारे क्या कहते हैं। आइए जानें:-

मेष
आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। यदि आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं। आज अचानक से अपने पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी देखकर आप कुछ मानसिक तनाव व दबाव महसूस करें। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं।

वृष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज यदि आपको अपना कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसमें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके मन को संतोष देने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उनका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जो उनकी खुशी में चार चांद लगाएगे। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है।

सिंह
आज का दिन आप सुबह से ही अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उन्हें काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की भलाई के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। यदि ऐसा हो, तो पीछे रहना ही बेहतर होगा। साझेदारी में यदि आपने यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ दे सकता है।

कन्या
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। यदि पहले से आपको कोई रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हुई होगी,इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको कुछ अनावश्यक व्यय का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज आपकी माताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपको अपनी योग्यता बढ़ाने से सफलता अवश्य मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा फोकस अपने कार्य पर ही रखें। आज आपको व्यापार के लिए अकास्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी आज कुछ भविष्य की रणनीति बनाएंगे, जिससे वह अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वह उसे धैर्य व साहस से ठीक करने में भी सफल रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन बिल्कुल बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी बहन के विवाह में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी परिजन की मदद से समाप्त होती दिख रही हैं, जिसके कारण विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि ससुराल पक्ष से आपने किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लिया हुआ था, तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने सिर पर बोझ भी कम लगेगा।

मीन
आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आज उनको मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

shipra saxena

जूनियर हॉकी विश्व कप : बेल्जियम को मात देकर भारत बना चैंपियन

Rahul srivastava

चैट एप ने बगैर इजाजत फोटो यूज की तो खफा हो गई सांसद जी

Trinath Mishra