featured धर्म

13 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 7 13 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 13 अक्टूबर 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर जॉब में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष
आज का दिन जॉब में विशेष सफलता का है। सूर्य के पँचम गोचर से धन का आगमन हो सकता है।आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन
इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का द्वादश गोचर सफलता कारक है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।

कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश गोचर छात्रों को उन्नति देगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह
आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा-मङ्गल का दशम गोचर मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या
चन्द्रमा व मङ्गल इसी राशि से नवम यानि भाग्यभाव में है।धार्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला
सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा -मङ्गल का वृष में व शनि का पँचम गोचर कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।

वृश्चिक
आज सूर्य का कन्या गोचर जाँब में सफलता तो वहीं व्यवसाय में संघर्ष देगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु
आज सूर्य खष्ठम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा।

मकर
राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा -मङ्गल वृष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,कन्या राशि के सूर्य व वृष के चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।

मीन
आज जांब में सप्तम सूर्य व तृतीय मङ्गल- चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पी

Aaj Ka Panchang: आज 12 अक्टूबर 2022 बुधवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि 01:59 AM तक उपरांत चतुर्थी है। सूर्य कन्या राशि पर योग-सिद्धि , करण-वणिज और विष्टि मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 12 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • आज की तिथि
  • तिथि-तृतीया तिथि 01:59 AM तक उपरांत चतुर्थी
  • नक्षत्र-भरणी 05:10 PM तक उपरांत कृत्तिका
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सिद्धि
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:26 AM
  • सूर्यास्त-6:00 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-7:46 PM, 12 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 9:25 AM ,13 अक्टूबर
  • राहु काल-12:13 PM से 01:40 PM तक

Related posts

कोरोना से बचने के लिए रेलवे बनाने जा रहा ये नए नियम, आप भी जान लें

Rani Naqvi

रामनाथ कोविंद आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए उनका दिन भर का कार्यक्रम

Pradeep sharma

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लंगसा शहर रहा केंद्र

rituraj