featured दुनिया

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लंगसा शहर रहा केंद्र

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लंगसा शहर रहा केंद्र

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के आचे प्रांत में बुधवार देर रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटका स्थानीय समयनुसार देर रात करीब एक बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र लंगसा शहर में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं।

 

earthquake 2 इंडोनेशिया के आचे प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लंगसा शहर रहा केंद्र

 

ये भी पढें:

ASIA CUP: PAKvsBAN मुर्तज़ा के इस कैच ने छीन लिया पाकिस्तान से मैच
ASIA CUP PAKvsBAN: पाकिस्तान को धूल चटाकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, भारत से खेलेगा फाइनल

 

आपको बता दें कि पिछले महिने लोम्बोक में भूकंप ने तबाही मचाई थी। उस भूकंप की तीव्रता 6.9 आंकी गई थी, जिसके बाद 451 झटके महसूस किए गए थे। जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में रिएक्टर पैमाने 5.9 की तीव्रता पर आया भूकंप भी शामिल था। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा प्रबंधन की राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने अपने बयान में आगाह किया था कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि तबाही के बाद मलबे और भूस्खलन में दबे लोगों की तलाशी का काम जारी है।

 

लोम्बोक का उत्तरी क्षेत्र, जहां भूकंप का केंद्र था, वहां सबसे ज्यादा 334 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पश्चिमी लोम्बोक में 30, पूर्वी लोम्बोक में 10, मातरम में 9, मध्य लोम्बोक में दो और पड़ोसी द्वीप बाली की राजधानी देनपसार में दो की मौत हुई।

 

ये भी पढें:

पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में किया सीज फायर का उल्लंघन, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की,पाकिस्तान को दी चेतावनी

 

By: Ritu Raj

Related posts

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया

mahesh yadav

Share Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त, निफ्टी 18,000 के करीब

Rahul

रेवाड़ी गैंगरेप: आर्मी का जवान शामिल हुआ तो सख्त-सख्त सजा दी जाएगी

Rani Naqvi