December 2, 2023 7:40 am
featured धर्म

11 दिसंबर 2021 का राशिफल: आइए जानें कैसा रहेगा आज का दिन

aaj-ka-rashifal-

पंचांग के अनुसार आज 11 दिसंबर 2021 रविवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है। आज से शुक्ल पक्ष का आरंभ हो रहा है। रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल

मेष
व्यापार पर फोकस बनाए रखने का समय है। महत्वपूर्ण कार्य आज ही कर लें। योजनाओं को गति देंगे। बड़े लाभ संभव हैं। सेहत में हाई ब्लड-प्रेशर के रोगियों को अलर्ट रहना होगा। वहीं दूसरी ओर मां को भी यह समस्या है, तो उनका विशेष ध्यान रखें।

वृष
कार्य स्थल पर सकारात्मकता बनी रहेगी। सभी सहयोगी होंगे। प्रशासनिक मामलों में तेजी लाएंगे। स्वास्थ्य में स्किन की केयर करें, उसकी साफ-सफाई की ओर भी ध्यान दना आवश्यक है, फंगल इंफेक्शन होने की आशंका बनी हुई है।

मिथुन
आस्था विश्वास से सब संभव हो पाएगा। भाग्यबल बढ़ाने वाला समय है। संकल्पों को पूरा करेंगे। सभी महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। सेहत में अधिक जंक फूड के सेवन से परहेज करें। घरेलू मामलों में धन खर्च करना पड़ेगा।

कर्क
स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। व्यवस्थाओं पर फोकस रखेंगे। जोखिम बने रहने की आशंका है। सेहत में वाहन दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं।

सिंह
स्थिरता पर जोर देंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं। नेतृत्व को बल मिलेगा। साझेदारी बढ़ाने का समय है। टीम भावना से कार्य करेंगे। हेल्थ के प्रति अलर्ट रहें हो सकता छोटी दिखने वाली बीमारी आज बड़ी परेशानियां पैदा कर दें।

कन्या
कार्य व्यापार सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं। सहजता और निरंतरता बनाए रखें। सेहत में जिनको गठिया से संबंधित समस्या है उनके इलाज पर जोर देना चाहिए अन्यथा दिक्कत बढ़ सकती है।

तुला
जीत के लिए हर जतन करेंगे। सूझबूझ और वृद्धि कौशल से बेहतर परिणाम बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य आज कर लें। भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। दांतों से संबंधित दिक्कत होगी। परिवार के अन्य सदस्यों से विरोध हो रहा है तो कुछ मतभेद के उपरान्त स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक
अन्य की खामियों को अनदेखा करेंगे। निजी मामलों में प्रभावी रहेंगे। घर में हर्ष आनंद रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। सेहत में जो लोग कार्यों को चलते आराम व सो नहीं कर पा रहें थे उनको आज पूरी नींद लेनी चाहिए। सुख-संसाधनों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

धनु
सामाजिक पक्ष मजबूत रहेगा। भेंटवार्ताओं में उत्साह और जोश रखेंगे। इच्छित सूचना मिल सकती है। सहकारिता और संवाद बढ़ाएंगे। हेल्थ में हृदय रोगी सेहत का विशेष ध्यान रखें अधिक चिंतन व बिगड़ा खान-पान दिक्कत दे सकता है।

मकर
मांगलिक कार्यों से जुड़ेंगे। घर में उत्सव आनंद रहेगा। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। संग्रह संरक्षण पर बल देंगे। हेल्थ में स्किन संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना आवश्यक है। नया प्रॉडक्ट यूज करते समय भी अलर्ट रहें। पिता के साथ समय बिताएं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।

कुंभ
दीर्घकालीन योजनाओं को गति दें। समय प्रभावशाली बना हुआ है। अवसरों का लाभ उठाएंगे। नव कार्य करेंगे। हेल्थ की बात करें तो उन लोगों को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है जिनका गंभीर बीमारी के चलते कोई इलाज चल रहा है।

मीन
नवीन कार्यों में जल्दबाजी से बचें। रिश्तों को सम्मान देंगे। दूर देश के मामले गति लेंगे। त्याग और सेवा का भाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मन को एकाग्र करते हुए केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। सेहत में छोटी-छोटी चीजों में प्रसन्न रहें, ठहाके लगाएं, चिंता के घेरे से खुद को निकालना होगा।

Related posts

4 नवंबर का राशिफल: कैसा रहेगा दिवाली का दिन, किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, आइए जानें

Rahul

आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की चौखट पर पहुंचे ,12 बजे राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात

rituraj

‘घोस्ट ऑफ त्सुशिमा’ ने लॉन्च होते ही मचा दी धूम, जानिए कैसा है ये गेम?

Mamta Gautam