featured देश

Himachal Pradesh Cabinet: आज हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का गठन, अकेले शिमला से बने 3 मंत्री, देखें लिस्ट

himachal pradesh cabinet 1 sixteen nine 1 Himachal Pradesh Cabinet: आज हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का गठन, अकेले शिमला से बने 3 मंत्री, देखें लिस्ट

Himachal Pradesh Cabinet: आखिरकार 1 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का गठन किया गया है। राजभवन में 7 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आए गए थे।

ये भी पढ़ें :-

Himachal Pradesh Cabinet: आज होगा सीएम सुक्खू के मंत्रिमंडल का विस्तार

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने आज 7 मंत्रियों काे शपथ दिलाई। इनमें सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

सोलन से विधायक धनीराम शांडिल मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

अकेले शिमला से बने 3 मंत्री
11 दिसंबर को सीएम और डिप्टी सीएम ने रिज पर शपथ ली थी। इन मंत्रिओं में सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। कर्नल धनीराम शांडिल सोलन जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। हर्षवर्धन चौहान जिला सिरमौर के रहने वाले हैं। जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला से संबध रखते हैं और प्रदेश की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ है। रोहित ठाकुर जिला शिमला के रहने वाले है।

किन्नौर से विधायक जगत राम नेगी मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

इस बार रोहित ठाकुर जुब्बल कोटखाई से चुनाव जीता है। अनिरुद्ध सिंह भी जिला शिमला के रहने वाले हैं और इस बार उन्होंने कसुम्पटी विधानसभा से चुनाव जीता है।

शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

विक्रमादित्य सिंह राजधानी शिमला से रहने वाले हैं।इस बार उन्होंने शिमला ग्रामीण से चुनाव जीता है। आपको बता दें की इस बार सीएम सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली हिमाचल सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं बनाई गई है।

शिमला के जुब्बल कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

6 मुख्य संसदीय सचिव बनाए
इससे पहले मंत्री बनने से चुके 6 विधायकों को सीएम सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।

शिमला के कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

इन जिलों से बनाए गए कैबिनेट मंत्री
आपको बता दें कि जिला सोलन, शिमला, कांगड़ा , सिरमौर और किन्नौर से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि जिला उना से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री है इसके अलावा किसी को भी वहां से कैबिनेट में जगह नहीं मिली। वहीं, जिला हमीरपुर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रहने वाले है। हालांकि कैबिनेट की रेस में जिला हमीरपुर से ही राजेंद्र राणा का नाम चल रहा था। लेकिन हमीरपुर से भी किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला है।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।

इन जिलों से नहीं बने मंत्री
वहीं, इन सबसे पहले जिला मंडी,, चंबा,, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और कुल्लू हैं । हालांकि जिला चंबा से कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में अब 10 मंत्री पद से 7 ने शपथ ले ली है। अब देखना यह होगा कि बाकी बचे 3 पदों पर कब और किसे जगह मिलती है।

Related posts

इसरो ने दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्ससैट -2 ए का सफलता पूर्वक किया लॉन्च

shipra saxena

नवरात्र का पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की होती है पूजा जानें विधि ?

pratiyush chaubey

गुंडों को टिकट देकर गरीबों के हक पर सपा डालना चाहती है डकैती, गुंडों की सरगना है पार्टी – बृजलाल

Rahul