featured देश

हिमाचल प्रदेश : हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम फाइनल, विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन एजेंडा पास

Partibha हिमाचल प्रदेश : हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम फाइनल, विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन एजेंडा पास

 

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान काफी बढ़ गया है। इसको लेकर हाईकमान का फैसला मायना देगा। दरअसल, मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हाईकमान तय करेगा, विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन एजेंडा पास हुआ है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया था। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समर्थकों ने शुक्रवार को शिमला में पार्टी ऑब्जर्वर की गाड़ियां रोक दीं और जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़े

LIVE – हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री की रेस में ये 3 नाम हैं सबसे आगे, कांग्रेस विधायकों की बैठक में होगी चर्चा

 

प्रतिभा सिंह के समर्थक लगातार रानी साहिबा को CM बनाने की मांग कर रहे थे। पार्टी विधायकों की बैठक अब शाम 6 बजे होगी। कांग्रेस के लिए परेशानी की एक और सबब प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू बनते दिख रहे हैं। सुक्खू पार्टी विधायकों की मीटिंग के लिए अभी तक शिमला नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक18 विधायक भी उनके साथ हैं। सुक्खू भी मुख्यमंत्री बनने का दावा कर चुके हैं। उन्हें प्रतिभा सिंह का धुर विरोधी भी माना जाता है।

16705647646392cb9cd38ef हिमाचल प्रदेश : हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम फाइनल, विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन एजेंडा पास ima हिमाचल प्रदेश : हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम फाइनल, विधायक दल की बैठक में सिंगल लाइन एजेंडा पास

इधर एक बात जो चौंकाने वाली रही, वो यह कि राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने सिर्फ प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ही पहुंचे। आश्चर्यजनक रूप से इस दौरान हिमाचल कांग्रेस का कोई भी नेता या विधायक मौजूद नहीं था।

 

Related posts

सुपरगर्ल के टीज़र को कोरियोग्राफर संदीप सोपरकर ने किया लॉन्च

Rani Naqvi

रेयान मालिकों पर मंडराए खतरे के बादल, अग्रिम जमानत पर बॉम्बे HC में सुनवाई

Pradeep sharma

‘रोनू तूफान’ आंध्र और उड़ीसा में मचा सकता है तबाही

bharatkhabar