featured राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह हुए आमने – सामने

jairam thakur himachal cm पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह हुए आमने – सामने

 

विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। मंडी पहुंचे पूर्व सीएम ने जहां कांग्रेस को चेतावनी दी तो वहीं बिलासपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हार के बाद बीजेपी बौखला गई है। बौखलाहट में जयराम ठाकुर अनुभवहीनता वाली बातें न करें ।

यह भी पढ़े

क्या गिरफ्तार होंगे संदीप सिंह ? मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तोड़ी चुप्पी

 

सिराज पहुंचने पर पूर्व CM की आंखें छलकीं

हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद और नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को मंडी पहुंचे। यहां नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का क्षेत्र के भाजपा परिवार ने भव्य स्वागत किया।

jairam sixteen nine पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह हुए आमने – सामने

जयराम ठाकुर का शानदार स्वागत

नाचन के बाद सिराज पहुंचे जयराम ठाकुर थुनाग में आयोजित जनसभा में भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जयराम ठाकुर कहा कि छूटे हुए विकास कार्यों का उन्हें गम है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनी। 2023 शुरू हो गया, लेकिन कांग्रेस मंत्रिमंडल का गठन नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अनेक सम्भावनाएं बनी रहती हैं। कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी तो प्रतिपक्ष सहयोग करेगा।

Jairam thakur 20171226 600 855 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह हुए आमने – सामने

अगर जनता के विरुद्ध कांग्रेस काम करती है तो कतई सहन नहीं होगा। जयराम ने कहा कि भाजपा ने 5 साल अनेक जनहित के कार्य किए और अनेक योजनाएं शुरू की है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है। वहीं हिमाचल में भाजपा 0.9 फीसदी वोटों से हारी है, जो बहुत कम है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को भी हिमाचल की जनता ने अपार जन समर्थन दिया है। बदले की भावना वाला कांग्रेस का जो रवैया चल रहा है, अगर वही रहा तो भाजपा सड़कों पर उतर जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बौखलाहट में

image पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह हुए आमने – सामने

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बौखलाहट में हैं। वहीं, प्रदेश में पांच साल से पहले सरकार बनाने के खोखले दावे कर रहे हैं। अभी तक इन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यह बात बिलासपुर पहुंचे शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले जो वायदे जनता से साथ पूरे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की प्रदेश में भाजपा की हार के बाद बौखलाहट बढ़ गई है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सलाह दी है कि वह अनुभवहीनता वाली बातें न करें। उन्होंने कहा कि एक विधायक के ईशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह की अनाप श्राप बातें करना शोभा नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बहुत जल्दी हैं। नेता प्रतिपक्ष अभी संयम रखें।

 

Related posts

जिस सड़क पर राज्यमंत्री को लोगों ने कीचड़ में चलाया था, अब होगा उसका निर्माण

Rani Naqvi

मुजफ्फरनगर में दंगों के आरोपियों को बड़ी राहत, 131 केस वापस लेगी योगी सरकार

rituraj

Barabanki Accident: सीएम योगी का निर्देश, घायलों की देखरेख करेंगे यह मंत्री, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh