featured राज्य

हिमाचल के रोहड़ू में फटा बादल, मलबे में बहे दादा-दादी व पोता, कोटखाई में लैंडस्लाइड, अस्पताल में भरा पानी

rain flood landslide 1621501928 हिमाचल के रोहड़ू में फटा बादल, मलबे में बहे दादा-दादी व पोता, कोटखाई में लैंडस्लाइड, अस्पताल में भरा पानी

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से भारी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़े

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, हरियाणा सरकार ने की मदद, CM रिलीफ फंड में दान किए 5 करोड़

 

कोटखाई में की बाग डुमैहर पंचायत में एक मकान पर लैंडस्लाइड से नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को मौत हो गई। ​​​रोहड़ू में बादल रात एक बजे फटने से लैला खड्ड ने खूब कहर बरपाया और ढाबे सहित एक मकान बाढ़ में बह गया।

फ्लैश फ्लड के बाद एक ही परिवार के तीन लोग इसमें लापता है। अभी इनका कोई सुराग नहीं लग पाया। बादल फटने की घटना के बाद पूरे गांव में रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि जगोटी निवासी रोशन लाल उनकी पत्नी भागा देबी लैला में ढाबा चलाते थे। बीती रात उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ में था।

heavy rains and landslides in uttarakhand 1657696701 हिमाचल के रोहड़ू में फटा बादल, मलबे में बहे दादा-दादी व पोता, कोटखाई में लैंडस्लाइड, अस्पताल में भरा पानी
रात में लैला खड्ड में आए फ्लैश फ्लड में ढाबा और उसके साथ उनका कमरा भी बह गया। पुलिस व स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इसी तरह जुब्बल, कोटखाई, ठियोग, कुमारसैन, कोटगढ़, चंबा के कई क्षेत्रों में भी बीती रात भारी बारिश से खूब नुकसान हुआ है।

उधर, कोटखाई अस्पताल की निचली मंजिल में पूरी तरह जलमग्न हो गई। भारी बारिश के बाद अस्पताल में कीचड़ भर गया। इससे डॉक्टर दूसरा स्टाफ अस्पताल में नहीं जा पा रहा। इस वजह से मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

floods in gujrat, risque operation, ndrf, rajasthan, heavy rain

मौसम विभाग केंद्र शिमला ने आज 8 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल फटने व बाढ़ आने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए जनता से सावधानी बरतने, उफनते नदी-नालों और लैंड स्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने तथा अनावश्यक यात्राएं टालने की एडवाइजरी दी गई है।

Related posts

मेरठः दिलजले आशिक ने रची डबल मर्डर की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Shailendra Singh

दीवाली 2021: घर लाएं ये चीजें, नहीं होगें कंगाल, तिजोरी भरी रहेगी

Rahul

लखनऊः नई जनसंख्या नीति के समर्थन में बरेली की निदा खान ने लिखा सीएम योगी को पत्र

Shailendra Singh