Himachal Election || हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटिंग समाप्त हो चुकी है। यह सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के पास 35 सीट होना जरूरी है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 66 मतदान हुआ है। चुनाव अधिकारी के बयान के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में सर्द मौसम होने के बावजूद भी काफी संख्या में महिलाएं मतदाता केंद्र पर आ रही है।
पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने परिवार जनों के साथ हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया है।
हमारा वोट..विकास को,विश्वास को
घरों से निकलें, हिमाचल के स्वर्णिम भविष्य के लिए वोट जरूर करें। pic.twitter.com/fz1SqgfZKq
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) November 12, 2022