Fitness Food Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

एक्सरसाइज करने से पहले हर रोज पिएं यह खास ड्रिंक, तेजी से घटेगा वजन

एक्सरसाइज करने से पहले हर रोज पिएं यह खास ड्रिंक, तेजी से घटेगा वजन

 

एक बार अगर वजन बढ़ने लग जाये तो उसे कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है।

यह भी पढ़े

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन, नॉन-स्टॉप उड़ानें होंगी शुरू

 

वहीं जंक यानी स्ट्रीट फूड से परहेज करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज करने से पहले यह खास ड्रिंक का सेवन जरूर करें। इस ड्रिंक के सेवन से मोटापे में बहुत जल्द आराम मिलता है।

drinking water reduce obesity risk एक्सरसाइज करने से पहले हर रोज पिएं यह खास ड्रिंक, तेजी से घटेगा वजन

नमक के पानी का सेवन करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक्सरसाइज करने से पहले एक चुटकी नमक का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। एक्सरसाइज करने के दौरान पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। नमक पानी के सेवन से एक्सरसाइज करने के दौरान बॉडी हायड्रेट रहता है।

2021 7image 14 42 582395590exercisemistake एक्सरसाइज करने से पहले हर रोज पिएं यह खास ड्रिंक, तेजी से घटेगा वजन

 

जानकारों की मानें तो नमक से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। वर्कआउट के दौरान रक्त का सही से संचार होना बहुत जरूरी है। नमक रक्त संचार को कंट्रोल में रखता है। एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सामान्य तरीके से होता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन नहीं होता है।

 

exercise एक्सरसाइज करने से पहले हर रोज पिएं यह खास ड्रिंक, तेजी से घटेगा वजन

 

इसके अलावा, नमक एक्सरसाइज करने के दौरान पसीना निकलने से क्षति होने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस करने में मददगार होता है। हालांकि, एक्सरसाइज करने से पहले नमक का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद करें। वहीं, नमक पानी के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि एक्सरसाइज करने से पहले नमकीन चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए लोग केला, आंवला, पनीर, सूखे मेवे खाते हैं।

Related posts

देश में फिर डरा रहे कोरोना के केस, 24 घटों में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में हुआ इजाफा

Rani Naqvi

अगर लानी हो चेहरे पर चमक तो घर बनाए ये फेसपैक

Srishti vishwakarma

दिल्ली पहुंची ‘कोविशिल्ड’ की पहली खेप, पहले चरण में इनको लगेगा टीका

Aman Sharma