featured Breaking News देश

दीपा कर्माकर का त्रिपुरा में शानदार स्वागत

deepa kamkar 1 दीपा कर्माकर का त्रिपुरा में शानदार स्वागत

अगरतला। ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट खिलाड़ी दीपा कर्माकर का त्रिपुरा सरकार ने सोमवार को शानदार स्वागत किया। अगरतला हवाईअड्डे पर हजारों की तादाद में प्रशंसक, अधिकारी, शुभचिंतक दीपा और उनके कोच बिशेश्वर नंदी को लेने पहुंचे थे। दीपा के स्वागत में हजारों दो पाहिया वाहनों ने सड़कों को घेर लिया था।

deepa kamkar

दीपा ने अपने स्वागत समारोह में कहा, “आने वाले एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और टोक्यो ओलम्पिक-2020 में मैं स्वर्ण पदक जीतने के लिए बेहद मेहनत करूंगी। मैं भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।”दीपा ओलम्पिक में 52 साल बाद क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट हैं। दीपा ने कहा, “मैं और खुश होती अगर मैं रियो ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीत पाती। मैं टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए पूरा जी जान लगा दूंगी।”

 

Related posts

चमोली आपदा : 13 वें दिन भी रेस्क्यू आपरेशन जारी, अबतक 61 शव बरामद, 204 अब भी लापता

Yashodhara Virodai

घाटी में अब भी घूम रहे हैं 12 आतंकीः सूत्र

Rahul srivastava

कोरोना वायरस से ध्वस्त होती अर्थ-व्यवस्थाएं

Rahul srivastava