featured देश

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, जेल से रवानगी को तैयार

गुरमीत राम रहीम गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, जेल से रवानगी को तैयार

गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 11 दिन की फरलो दे दी है। पंजाब चुनाव से कुछ समय पहले मिली इस फरलो को लेकर कई सियासी मायने हो सकते हैं। बता दें दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

हरियाणा सरकार के इस फैसले के तहत डेरा सच्च सौदा प्रमुख गुरु गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। फरलो को आप एक छुट्टी की तरह समझ सकते हैं। जिसमें जेल में बंद कैदी को अपनी सजा से कुछ दिन की छुट्टी दी जाती है और तय समय के लिए वह अपने घर जा सकता है।

गौरतलब है कि राम रहीम को साल 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में 8 अक्टूबर को दोषी करार दिया गया था इसके साथ उनके चार साथियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी इससे पहले साध्वी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया गया। और सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुना दी थी।

Related posts

चिन्नी के फैसले पर बादल का वार, कहा- अब कर्मचारी भी सिक्का उछालकर करेंगे फैसला

Vijay Shrer

कब खुलेंगे स्कूल, जानें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा

Rahul

मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा को लिया आड़े हाथ, बहुमत का भरोसा

shipra saxena