featured देश यूपी

Har Mandir Tiranga: राम की नगरी अयोध्या के मंदिरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

ayodhya 6 Har Mandir Tiranga: राम की नगरी अयोध्या के मंदिरों पर फहराया जाएगा तिरंगा
आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है तो वहीं प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार इलग ही रौनक देखने को मिलेगी। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अयोध्या सजाई जाएगी। यहां देश लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जहां देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं अयोध्या में हर मंदिर तिरंगा अभियान देखने को मिल रहा है। इस बार अयोध्या के करीब 8 हजार मठ-मंदिरों में भारत की शान यानि तिरंगा लहराएगा।
मंदिरों में फहराया जाएगा राष्ट्रध्वज 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं श्रीराम की नगरी अयोध्या के मंदिरों पर तिरंगा लहराने की तैयारियों की जा रही हैं।
हजारों साधु-संत कर रहे तैयारी
राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन जैसे तमाम मंदिरों को स्वतंत्रता दिवस पर सजाया जाएगा। इस दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए हजारों साधु संत तैयारी कर रहे हैं। मंदिरों में रह रहे संत-महन्त अपने-अपने स्थानों पर शान से तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे हैं। जो आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की एक नई मिसाल होगी।

Related posts

सीएम दौरे से पहले सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे AAP विधायक का भारी विरोध, लौटना पड़ा वापस

Rahul

बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार को दी कैसी हिदायत

Shailendra Singh

कंगारू बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के भाई को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

mahesh yadav