‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की शुरूआत हो चुकी है इसी के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘घर-घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है।
भोपाल के विलीनीकरण से पूर्व ऐतिहासिक जुमेराती पोस्ट ऑफिस पर क्रांतिकारियों ने तिरंगा फहराया था। आप सबसे आग्रह है कि आज 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों-दुकानों पर तिरंगा फहराइये।#Bhopal में #HarGharTiranga अभियान अंतर्गत गणमान्य साथियों के साथ तिरंगा फहराया।https://t.co/WpjQWtvag5 https://t.co/og3HrnQ1KE pic.twitter.com/HBLJa43ab3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 13, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के जुमेराती स्थित डाकघर पर तिरंगा फहराया। बता दें कि ये डाकघर सबसे पुराना है। इस तरह उन्होंने औपचारिक तौर पर इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के लिए जुमेराती डाकघर को तिरंगा रंग में सजाया गया था। सीएम शिवराज ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया।
इस दौरान 1.51 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
गौरतलब है कि जुमेराती डाकघर शहर की एकमात्र शासकीय इमारत है, जहां देश की आजादी के वक्त यानी 15 अगस्त 1974 को तिरंगा फहराया गया था। दरअसल उस समय देश अलग-अलग रियासतों में विभक्त था और भोपाल रियासत पर नवाब हमीदुल्ला खान का शासन था।
वह भोपाल रियासत को देश में विलय कराने के बजाए पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे। उनके राज में रियासत में तिरंगा फहराने पर भी प्रतिबंधित था। देश की आजादी के दिन पूरी रियासत में केवल जुमेराती का डाकघर ही केन्द्र का कार्यालय था। ऐसे में केवल एक इसी इमारत पर राष्ट्रध्वज फहराया गया था।Har Ghar Tiranga: सीएम शिवराज ने जुमेराती डाकघर पर फहराया तिरंगा