Breaking News यूपी

एमपी से लौटीं राज्यपाल, शाम तक योगी कैबिनेट में बदलाव के आसार

18 08 2019 yogi and anandi 19497207 एमपी से लौटीं राज्यपाल, शाम तक योगी कैबिनेट में बदलाव के आसार
  • कयासों का दौर शुरू, शाम तक लिये जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अंदर सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। ऐसा माना जा रहा है बीजेपी संगठन से लेकर सरकार तक में जल्द कई बदलाव कर सकती है। कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है तो वहीं कई नेताओं के पर भी करते जा सकते हैं।

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरूवार को मध्य-प्रदेश के दौरे पर थीं। वहां एक कार्यक्रम में वो शिरकत करने गई थीं। इस बीच अचानक दोपहर में उनको लखनऊ वापस लौटना पड़ गया। राज्यपाल के अचानक वापस लौटते ही योगी सरकार में बदलावों के कयासों को और बल मिल गया।

सूत्रों की मानें तो गुरूवार की देर शाम तक कई निर्णय लिये जा सकते हैं। क्योंकि यूपी में करीब छह मंत्रियों के पद भी खाली हैं। इन पदों पर युवा चेहरों को तरजीह दी जा सकती है। वहीं कई मंत्रियों के पर भी कतरे जा सकते हैं। खासकर उनके जिनके प्रभार वाले क्षेत्रों में पंचायत चुनावों के दौरान हार का सामना करना पड़ा है।

एके शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम इन वेटिंग चल रहे एमएलसी एके शर्मा का इंतजार आज शाम तक खत्म हो सकता है। एमएलसी बनने के बाद से ही उनके डिप्टी सीएम बनने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। लेकिन, अभी तक उनको जिम्मेदारी दिए जाने का इंतजार ही किया जा रहा है।

शाम तक आएंगे सीएम, उसके बाद लिए जाएंगे निर्णय

सीएम योगी इस समय लखनऊ से बाहर हैं। वह बस्ती समेत कई जिलों में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा कर रहे हैं। देर शाम तक उनके लखनऊ वापस आने की संभावना है। उनके आने के बाद ही आगे के निर्णयों पर मुहर लगेगी।

Related posts

लालकिले से पीएम करेंगे देश को संबोधित, जानें और क्या-क्या होगा इस बार के परेड में

bharatkhabar

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की पांच शहनाईयां चोरी

Rahul srivastava

‘जूनो’ ने बृहस्पति की कक्षा में किया प्रवेश (वीडियो)

bharatkhabar