featured देश

Bhagat Singh Koshyari Corona: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित, HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट

b Bhagat Singh Koshyari Corona: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित, HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट

Bhagat Singh Koshyari Corona: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी देर रात कोरोना संक्रमित पाए गए। उनकी रिपोर्ट बीती रात को आई थी।

ये भी पढ़ें :-

Draupadi Murmu: दुख भरा रहा द्रौपदी मुर्मू का जीवन, चुनी गईं NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। महाविकास अघाड़ी के तीन दलों शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन वाली सरकार में शिवसेना के 35 विधायक बागी हो गए हैं। इन बागी विधायकों का नेतृत्व सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ही कर रहे हैं।

बता दें कि आज ही यह कयास लगाया जा रहा था कि एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके लिए उन्होंने समय मांगा है। हालांकि राज्यपाल के ऑफिस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि किसी ने अभी तक मिलने के लिए कोई समय नहीं मांगा है। साथ ही आज किसी का भी अप्वॉइंटेमेंट नहीं है।

Related posts

Bengluru Rooftop Fire: बेंगलुरु में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए शख्स ने छत से लगाई छलांग

Rahul

मौनी अमावस्या 2020: जाने मौनी अमावस्या के बारे कुछ खास बातें, कब करें दान और किस वक्त करें स्नान

Rani Naqvi

भाजपा सरकार पर सचिन पायलट का तीखा हमला, चुनाव जीतने का फूंका मंत्र

mohini kushwaha