धर्म

शनि देव को करें प्रसन्न, दूर होंगे संकट

sanny bhagwan शनि देव को करें प्रसन्न, दूर होंगे संकट

नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है। आज का दिन शनि भगवान के लिए खास माना जाता है। हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मों का दंड देने वाले न्यायधीश बताया गया है। जो इंसान जैसा कर्म करता है शनि देव उसे उसकी सजा या कृपा देते हैं।शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे।

 

sanny bhagwan शनि देव को करें प्रसन्न, दूर होंगे संकट

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन पूजा करना सबसे सही माना गया है।अगर शनि देव प्रसन्न हो जाएं तो जीवन में खुशियों की कभी कमी नहीं होती, लेकिन अगर शनि देव रुष्ट हो जाएं तो उनके क्रोध से बचना आसान नही है।शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि आप अच्छे कर्म करें। जो मनुष्य अच्छे कर्म करता है।शनि देव की उस पर विशेष कृपा होती है।

कई लोग शनि देव को डर की दृष्टि से देखते हैं। डरने की जरुरत सिर्फ उन लोगों को है जो गलत काम करते हैं। जो व्यक्ति अच्छा काम करते हैं उन पर शनि देव अपनी दया दृष्टि दिखाते हैं। जिन पर शनि देव कुपित होते हैं उन पर साढ़े साती लग जाती है। इसके अनुसार उनको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सूरज निकलने से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें और सरसों के तेल का दिया जलाए। ऐसा करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते हैं। बंदरों को शनिवार को गुड़ और काले चने के अलावा केला और मीठी लाई खिलाने से शनिदेव की कृपा बरसती है और संकट दूर हो जाते हैं।

Related posts

11 दिसंबर को मनाई जाएगी उत्पन्ना एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Aman Sharma

कार्तिक स्नान का है खास महत्व, जानें स्नान की विधि और लाभ

Neetu Rajbhar

महादेवगढ़ में सात लाख से अधिक मंत्रों का जप

Srishti vishwakarma