Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

ग्लेशियर पिघला: श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु चपेट में आए, पांच घायल

clacier pighala ग्लेशियर पिघला: श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु चपेट में आए, पांच घायल

एजेंसी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिले में बने श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु ग्लेशियर की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एनी सब डिवीजन में पार्वती बाग के पास नैन सरोवर में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्लेशियर पिघलने से कई श्रद्धालु फंस गए।

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है। वहां से करीब 50 श्रद्धादुलओं को सुरक्षित भीम द्वार पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान लुधियाना के राजीव, पुणे के विवेक, महाराष्ट्र के बाबा, पुणे के सुभाष पटेल और अहमदाबाद की दिव्यांगनी व्यास के तौर पर हुई है।

उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

यात्रा’ को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह यात्रा अमरनाथ से भी अधिक कठिन मानी जाती है। 10 दिवसीय श्रीखंड महादेव यात्रा 15 जुलाई को शुरू हुई थी।

शिवलिंग’ समुद्र से 18,750 फुट की ऊंचाई पर हिमालय की गोद में स्थित है। सिंहगढ़ में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए एक आधार शिविर स्थापित किया गया है।

Related posts

रुड़की: ट्रक की चपेट में आए युवक की मौके पर मौत, दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल

pratiyush chaubey

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली से चलने वाली 82 ट्रेनें लेट

Rani Naqvi

कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब ये बीमारी आई सामने, बच्चों को कर रही संक्रमित

Rahul