सीतापुर। प्रदेश में आए दिन लड़कियों के साथ होने वाली दुष्कर्म की वारदातों में इजाफा हो रहा है। क्राइम का ग्राफ इस कदर ऊपर चढ़ रहा है कि लड़कियां अब घर में सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला सीतापुर जिले का है जहां पर एक लड़की से दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है।
जहां 15 वर्षीय लड़की शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब घर वालो ने उसे तलाशना शुरु किया तो उसकी लाश गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ी मिली।लड़की के गले पर निशान साफ दिखाई दे रहा था,इस बात की सूचना मृतका के घरवालों ने पुलिस को दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।
उदय सिंह गौर, संवाददाता