उत्तराखंड featured

लॉकडाउन के बीच कैसे खुले गंगोत्री-.यमुनोत्री के कपाट?, इस बार कैसे की जाएगी चारों धाम यात्रा..

char 1 लॉकडाउन के बीच कैसे खुले गंगोत्री-.यमुनोत्री के कपाट?, इस बार कैसे की जाएगी चारों धाम यात्रा..

कोरोना वायरस के चलते पूरी दनिया लॉकडाउन की स्थिति में है। ऐसे में जो जहां जिस स्थिति में है वहीं फेसा हुआ है। भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। लेकिन आज विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के पहले पड़ाव कहे जाने वाले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गये है।
आज सुबह मां यमुना की डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान उन्हें विदा करने के लिए भाई शनिदेव की डोली भी निकली। परंपरा के अनुसार मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा को शनिवार को ही गंगोत्री धाम के लिए रवाना कर दिया गया था। भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली यात्रा आज दोपहर तक गंगोत्री धाम पहुंची।

char 2 लॉकडाउन के बीच कैसे खुले गंगोत्री-.यमुनोत्री के कपाट?, इस बार कैसे की जाएगी चारों धाम यात्रा..
जिसके बाद आज शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम और 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं।
इस दौरान लॉकडाउन का ख्याल रखते हुए बहुत ही कम लोगों की मौजूदगी में कपाट खोले गये। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि चार धाम यात्रा अभी प्रतिबंधित है।
लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते फिलहाल किसी भी श्रद्धालु को धाम में आने की अनुमति नहीं है। सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों को छोड़ कर अन्य किसी को भी धामों में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कपाट खुलजाने के बाद चुनिंदा पुजारी ही नियमित रूप से पूजा-अर्चना करेंगे और जब तक ल़कडाउन नहीं खुल जाता या फिर शासन की तरफ से कोी नया आदेश जारी नहीं होता तब तक लॉकडाउन नियमों को ध्याम में रखते हुए पूजा की जाएगी। तो वहीं केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे जबकि बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खुलेंगे।

https://www.bharatkhabar.com/the-world-famous-baba-shrikedarnath-jis-doli-will-reach-gaurikund-today/
श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति के संबंध में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर निर्णय किया जाएगा और उन्हीं को अनुरूप कार्य किया जाएगा।

uttrakhand 5 लॉकडाउन के बीच कैसे खुले गंगोत्री-.यमुनोत्री के कपाट?, इस बार कैसे की जाएगी चारों धाम यात्रा..

Related posts

शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा और बाल विवाह का होगा विरोध, 2 अक्टूबर से चलाया जाएगा अभियान

Pradeep sharma

जम्मू कश्मीर: बारामूला में CRPF टीम पर ग्रेनेड अटैक, दो जवान घायल

pratiyush chaubey

21 दिसंबर 2021 का राशिफल: आर्थिक लाभ की बढ़ रही है संभावनाएं, जानिए आज का राशिफल

Neetu Rajbhar