हरदोई। हरदोई जिले में लॉकडाउन के चलते समाज सेवी संगठन इन दिनों गरीब और निर्धन लोगों को लंच के पैकटो का वितरण कर रहे हैं। नव युवा समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह अपने सुरसा क्षेत्र में करीब 250 लोगों को प्रतिदिन खाना खिला कर एक नेक कार्य कर रहे हैं।
बता दें कि जिसकी क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। 1 अप्रैल से उनका यह कार्यक्रम चल रहा है। वह प्रतिदिन 250 लोगों को लंच पैकटो का वितरण करा रहे हैं। संगठन के सभी लोग गांव गांव जाकर लंच के पैकटो का वितरण कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते गरीब और निर्धन लोगों को खाना मुहैया हो रहा है।
वहीं जिससे क्षेत्र के लोग संगठन की प्रशंसा कर रहे हैं। समाजसेवी अमित कुमार सिंह व उनके साथ उनकी टीम के साथी नीरज सिंह, संदीप सिंह, विनोद कश्यप, मिंकू प्रजापति, धीरज कश्यप, जितेंद्र प्रजापति, जितेंद्र सिंह आकाश सिंह छोटू मिश्रा सहित और भी टीम के सदस्य कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे।