featured धर्म

21 दिसंबर 2021 का राशिफल: आर्थिक लाभ की बढ़ रही है संभावनाएं, जानिए आज का राशिफल

rashifal 2 21 दिसंबर 2021 का राशिफल: आर्थिक लाभ की बढ़ रही है संभावनाएं, जानिए आज का राशिफल

दैनिक राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार की जाती है आज के पंचांग के अनुसार 21 दिसंबर 2021 मंगलवार का दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। वहीं कई अन्य राशियों में धन के लाभ की संभावना बन रही है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही इस जातक के लोगों को आज अन्य लोगों का भी मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। वही कार्यक्षेत्र में किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई के साथ आज अपनी सेहत से भर खास ध्यान रखना है। 

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को आज आलस्य के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में एक्टिव होकर ऊर्जा के साथ कार्य को पूर्ण करने में विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में किसी मीटिंग में जाना पड़ सकता है। ध्यान रखें वहां आपका व्यवहार सकारात्मक होना चाहिए। साथ ही आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपके बोले गए वचन किसी को बहुत बुरे लग सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज जानबूझ के किसी कठिन कार्य में भाग नाली क्योंकि ग्रहों की स्थिति रुकावट पैदा कर सकती हैं। वही कार्य क्षेत्र में आज कार्यों को लेकर काफी अधिक दबाव रहेगा। वही कारोबार व व्यापार वर्ग से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही निर्णय लेना चाहिए। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज बीते कुछ दिनों से चले आ रहे तनाव से राहत मिल सकती हैं। आज आपको मानसिक रूप से कूल रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आज का आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने व्यापार का ओर विस्तार कर सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाले व्यक्ति आज अपने परिवार में तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों पर आज नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव अधिक रहेगा। जिसके कारण आज इस जातक के लोग अत्यधिक क्रोध में रह सकते हैं। साथ ही व्यापारी जगत के लोग सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का सही से पालन करें।नहीं तो आर्थिक जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज अपनी सौम्य व्यवहार से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज इस जातक के लोगों को व्यापार से जुड़े पार्टनर व नए क्लाइंट से सोच समझ के व ध्यान से बात करनी है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने मन को उदास नहीं करना है। बल्कि किसी भी कार्य की शुरुआत हर्षित मन के साथ करनी है। वही सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को आज जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति की संभावना बढ़ रही है। वही बिजनेस करने वाले लोगों को आज नई डील करने से पहले सतर्क व सजग रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज दूसरों से टकराव करने से बचना चाहिए। आज आपको अपना व्यवहार सामने रखना है। खास तौर पर महिला वर्ग के साथ किसी विवाद में ना फंसे। वही कार्य क्षेत्र में कार्यकुशलता के आधार पर आज आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। वाहन चलाते हुए सतर्क रहें। किसी प्रकार की चोट लगने की आशंका है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे रोग व चिंताओं से राहत मिलेगी। घर एवं कार्य क्षेत्र के कार्य में आज बैलेंस बनाकर चलें। वही व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को आज कर्ज लेने व देने से बचने की आवश्यकता है। वहीं ऑफिस में आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दृढ़ निश्चय ही होकर अपने कार्यों की पूर्ति करें सफलता जरूर हाथ लगेगी। वही रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को आज अपने कामकाज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि 

मीन राशि के जातक आज मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। यह प्रसन्नता आज उन्हें कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आज हंसी मजाक करते रहे। वही घर परिवार में सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। 

Related posts

जेट एयरवेज ने नहीं दी थी स्मृति इरानी को नौकरी, कहा धन्यवाद

shipra saxena

उन्नाव गैंगरेप: सीबीआई ने आरोपी बाजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को किया गिरफ्तार

Rani Naqvi

उत्तराखंडः केदारनाथ में चट्टान के गिरने सात मजदूरों की गई जान

mahesh yadav