Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

कुरुक्षेत्र मे एक छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, मामले में अब तक एक गिरफ्तारी

rape 1 कुरुक्षेत्र मे एक छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, मामले में अब तक एक गिरफ्तारी

कुरुक्षेत्र – रेप की एक घिनौनी और शर्मनाक खबर हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र से आ रही है। बाबैन थाना पुलिस क्षेत्र में 12वीं कक्षा छात्रा से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस शर्मनाक घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये है पूरा मामला –
बाबैन के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उसकी 17 वर्षीय बड़ी लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। 22 फरवरी को सुबह सात बजे वह अपनी बेटी को बाबैन के एक प्राइवेट स्कूल में छोड़कर आया था। डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह इंग्लिश स्‍पीकिंग कोर्स के लिए कोचिंग सेंटर पर जाती है। जहां से वह रोजाना साढ़े चार बजे घर आती है।सोमवार को वह घर नहीं पहुंची तो उसने बाबैन में अपने भाई से कोचिंग सेंटर पर पूछताछ करने के लिए कहा। कोचिंग सेंटर पर पूछने पर पता चला कि वह आज कोचिंग के लिए नहीं आई। जभी उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।

दो आरोपी ने लड़की को मोटरसाइकिल पर बराड़ा चौक लाये –
सायं सात बजे वह उसके भाई व मौसेरा भाई बराड़ा चौक बाबैन खड़े थे जभी एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के बीच में लड़की को बैठा कर लाडवा की तरफ से आए। उन्होंने छात्रा के स्कूल के कपड़ों से उसे पहचान लिया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने छात्रा पर देसी कट्टा तान रखा था। उन्होंने मोटरसाइकिल को घेर लिया और छात्रा को उनके चंगुल से छुड़वाया। एक लड़के ने उन पर देसी कट्टा तान लिया। एक लड़के ने अपना नाम लाडवा निवासी रौनिक बताया। दूसरे का नाम गांव बन निवासी नीतिन बताया। आरोपित नीतिन भीड़ का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। जब उन्होंने छात्रा को संभाला तो वह नशे की हालत में थी। वे छात्रा व रौनिक को पुलिस थाने में ले गए। शिकायत में बताया कि आरोपियो ने छात्रा को नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। वही इस मामले की जांच कर रहे एसआइ प्रवीण कौर ने बताया कि पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराए जाएंगे। इसमें पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी है। आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

अलीगढ़ में हमलावरों का आतंक, लूटपाट के साथ रेप की आशंका

shipra saxena

What You May Have Missed at the Alley 33 Fashion Event

bharatkhabar

LIVE: चोरों की नींद उड़ गई है: पीएम मोदी

Rani Naqvi