featured Breaking News देश भारत खबर विशेष राज्य

राज्यसभा उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित

manmohan राज्यसभा उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को निर्विरोध चुन लिए गए। सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिंह को राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। सिंह ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था जबकि भाजपा की ओर से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Related posts

एमजे अकबर ने यौन शौषण का आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी पर ठोका मानहानि का केस

mahesh yadav

बवानाः अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी जबरदस्त आग, 17 की मौत कई घायल

Vijay Shrer

सोनभद्रः ग्राम प्रधान ने VDO पर लगाया आवास आवंटन में धन वसूली का आरोप

Shailendra Singh