featured देश राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार

purv कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार

शिमला: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार
पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय क्षत्रिय, घृत, बाहती, चाहंग सभा, जिला ऊना द्वारा पारित एक प्रस्ताव की प्रतिलिपि भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी। उन्होंने राहुल गांधी से आग्राह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के चारों ससंदीय क्षेत्रों में से किसी भी एक ससंदीय क्षेत्र से ओ.बी.सी. वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए।

कांग्रेस के साथ हमेश खड़ा रहा ओ.बी.सी. वर्ग

उन्होंने कहा कि ओ.बी.सी. वर्ग हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है, ऐसे में इस बार उक्त वर्ग से भी किसी चेहरे को चुनावी प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के तहत यदि पूरा संतुलन बनाया जाएगा तो चारों ससंदीय क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी को हिमाचल आने का भी न्यौता दिया।

क्या बोले पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने संपर्क करने पर बताया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह भी आग्राह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसी एक ससंदीय क्षेत्र से ओ.बी.सी. वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए।

Related posts

सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने से पहले चलाया जाए राष्ट्रगानः सुप्रीम कोर्ट

Rahul srivastava

RSS और नितिन गडकरी पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं: शेहला रशीद

Rani Naqvi

INS Mormugao: भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस मोरमुगाओ, जानें इसकी खासियत

Rahul