featured देश राज्य

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

11704dli sonia gandhi कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

रायबरेली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगी। ऐसा लगभग ड़ेढ़ दशक बाद होगा जब सोनिया गांधी महज एक सांसद के नाते रायबरेली में रहेंगी। सोनिया गांधी का आज रात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का भी कार्यक्रम है। दो दिन से राहुल गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं।

11704dli sonia gandhi कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

बता दें कि राहुल आज अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने रायबरेली जायेंगे। सोनिया के साथ राहुल भोजन करेंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान सोनिया गांधी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी। गौरतलब हो कि इसके पूर्व 24 फरवरी को सोनिया गांधी दौरे पर रायबरेली आने वालीं थी। लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।

वहीं सोनिया का यह दौरा इस नाते भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि संभवत 21 अप्रैल को भाजपा की एक बड़ी जनसभा रायबरेली में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता व दिग्गज मौजूद होंगे। इसी जनसभा में पंटवटी के तीन भाई, एमएलसी, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। इसलिए अपने इस दौरे के जरिए सोनिया गांधी जनता से संवाद स्थापित करेंगी और समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी।

साथ ही सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा के मुताबिक आज शाम करीब साढ़े छह बजे सोनिया गांधी रायबरेली पहुंचेंगी। आज को ही जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगी। इसी प्रकार 18 अप्रैल को सोनिया गांधी सेन्ट्रल रोड़ पर सड़कों का लोकार्पण करेंगी। यहीं पर मोबाइल ट्रान्सफर का भी उद्घाटन करेंगी। इसके बाद सोनिया गांधी का आम जनता से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह पासपोर्ट सेवा का शुभारम्भ करेंगी। 18 अप्रैल को करीब तीन बजे उनकी वापसी का कार्यक्रम है।

Related posts

6 फरवरी 2022 का राशिफल: किस्मत के कनेक्शन से जीवन में होगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

लखनऊः मुहर्रम के जुलूस पर लगी रोक, डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस को दिया अहम निर्देश

Shailendra Singh

राजधानी दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर ! सदन की बैठक हुई शुरू

Rahul