Uncategorized

ज्यादा से ज्यादा कितने साल तक जी सकता है इंसान, रिसर्च में हुआ खुलासा

2017 4image 11 55 460657997parenting1 ll 6592140 835x547 m ज्यादा से ज्यादा कितने साल तक जी सकता है इंसान, रिसर्च में हुआ खुलासा

हर किसी के मन में एक बार तो ये सवाल जरूर आया होगा कि एक इंसान ज्यादा से ज्यादा कितने साल तक जी सकता है।

आपने 114 या 116 साल के सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति के बारे में सुना ही होगा। इंसान कितने सालों तक जिंदा रह सकता है इसे लेकर कई बार रिसर्च किए गए हैं।

नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित रिपोर्ट में खुलासा

हालाही में नेचर कम्यूनिकेशन में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई। जिसमें इंसान अधिकतम कितना जी सकता है । इस बात का खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार इंसान ज्यादा से ज्यादा 150 साल तक जी सकता है।

कैसे 150 साल का लगाया गया अंदाजा

सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने इंसान की अधिकतम उम्र का पता लगाने के लिए स्पेशल इंडिकेटर्स बनाए। इन्हें डायनेमिक ऑर्गेनिज्म स्टेट इंडिकेटर या DOSI कहा जाता है। अधिकतम उम्र का पता लगाने के लिए अलग तरीके से खून की जांच की जाती है। जिसके बाद खून की जांच के बाद इंडिकेटर्स के साथ उसे मैच करके देखा। इस रिसर्च से ये पता चलला कि अगर सेहत ठीक रहे और परिस्थितयां इंसान के शरीर के अनुकूल रहें तो वो अधितकम 150 साल तक जिंदा रह सकता है।

रिसर्चर्स ने उम्र संबंधी वैरिएबल्स और उम्र घटने के ट्रैजेक्टरी को सिंगल मैट्रिक में डालकर देखा। इससे संभावित अधिकतम उम्र का पता चला। बायोलॉजी की भाषा में उस स्थिति को कहते हैं जब शरीर के अंग कम काम करते हैं और शरीर बीमारियों से संक्रमित होता रहता है। चाहे वो कैंसर हो, मानसिक दिक्कत हो या दिल संबंधी बीमारियां हों। इसके अलावा एक बड़ा कारण है कि शरीर के डीएनए का लगातार विभाजन होते चले जाना। इसकी वजह से बीमारियां ज्यादा असर करती हैं और शरीर और उसके अंग साथ देना छोड़ देता है।

Related posts

दिल्ली की जनता को लगने वाला है सरकार से झटका, मंहगा होगा ऑटो का किराया

Rani Naqvi

Raju Srivastava: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, जानें गजोधर भैय्या का करियर

Nitin Gupta

भारत-पाक तनातनी: पाकिस्तान डे में नहीं जाएंगे भारतीय प्रतिनिधि

bharatkhabar