featured दुनिया देश

राफेल पर मचे घमासान के बीच एयफोर्स के उपप्रमुख ने भारत के लिए बना पहला राफेल विमान उड़ाया

राफेल पर मचे घमासान के बीच एयफोर्स के उपप्रमुख ने भारत के लिए बना पहला राफेल विमान उड़ाया

नई दिल्ली:देश में राफेल पर मचे घमासान के बीच एयफोर्स के उपप्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार ने गुरुवार को फ्रांस में भारत के लिए बनाए गए पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया। इस राफेल विमान को दसाल्ट एविएशन ने बनाया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

 

rafael 1 राफेल पर मचे घमासान के बीच एयफोर्स के उपप्रमुख ने भारत के लिए बना पहला राफेल विमान उड़ाया

 

ये भी पढें:

उत्तर प्रदेशः दिल्ली रेलवे बोर्ड का फर्जी अधिकारी बताने वाला गिरफ्तार हुआ
नई दिल्लीः पीएम ने द्वारका में ‘आईआईसीसी’ की आधारशिला रखते हुए गिनाए सरकार के काम

उन्होंने बताया कि चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए यह विमान उड़ाया। दसाल्ट एविएशन द्वारा राफेल विमान बनाए जाने की प्रगति का आकलन करने के लिए वह फ्रांस गए हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि एयर मार्शल नंबियार ने भारत के लिए दसाल्ट द्वारा बनाया गया पहला राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया है। इन विमानों को भारत को सौंपने का काम अगले साल सितंबर से शुरू होगा।

भारत के लिहाज से विमान तैयार करने और उसमें हथियार प्रणाली शामिल करने में दसाल्ट एविएशन की मदद करने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टीम पहले से ही फ्रांस में मौजूद है।

 

ये भी पढें:

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सात साल की बच्ची से दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली महिला आयोग ने 50 साल की महिला को भाईयों की कैद से छुड़ाया, दो साल से थी कैद

 

By: Ritu Raj

Related posts

69000 शिक्षक भर्ती: 22000 सीटें जुड़वाने के लिए आमरण अनशन पर अभ्यर्थी

Shailendra Singh

अखिलेश पर भड़के चाचा शिवपाल, करेंगे नई पार्टी का ऐलान

kumari ashu

घर के सदस्यों की मौत होने पर यहां काट दी जातीं हैं महिलाओं की उंगलियां, जानिए कैसी है ये खौंफनाक परम्परा?

Mamta Gautam