देश पंजाब राज्य

पहले की दोस्ती, बनाई वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

rape 1481530535 पहले की दोस्ती, बनाई वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

खरड़। लड़कियोंके साथ ज्यादती के मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और पुलिसिया कार्रवाई की सुस्ती चाल ने उनके हौसलों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। दोस्त की फिल्म बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 452, 506 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली निवासी अमन नाम के लड़के को 9 साल से जानती है। वह दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ती थी जहां पर वह दोनों दोस्त हुआ करते थे। 2013 में परिवार देहरादून चला गया।
उसके बाद कई साल बाद फिर उसकी मुलाकात अमन से हुई। युवती चंडीगढ़ में एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी करने लगे। सितंबर 2016 में वह सेक्टर 21 चंडीगढ़ स्थित एक पीजी में रहने लगी। इस दौरान वह और अमन मिला करते थे। चंडीगढ़ लेक व अन्य स्थान पर घूमने जाया करते थे। दोनों में सिर्फ नॉर्मल बातचीत होती थी।
4 मई 2017 को उसने अमन के साथ फोन पर बात की। उसने कहा कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा है। उसे भी पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। वह अपनी सहेलियों के साथ पार्टी में चली गई। जहां पर उन लोगों ने शराब पी, लेकिन पीड़ित लड़की ने कोल्ड ड्रिंक लिया।
कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। सुबह वह अपनी सहेलियों के साथ अपनी पीजी में चली गई। उसके बाद अमन ने उसे व्हाटसएप पर कुछ फोटो भेज धमकाता रहा कि यह फोटो तेरे परिवार को भेज देगा। उसके कई बार उसे अपने घर पर बुलाया और रेप करता रहा। अमन की ओर से लगातार परेशान करने से यह बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में बताया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

राजस्थान में सत्ता में आएं तो वसुंधरा सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे- अशोक गहलोत

rituraj

कोरोना लॉकडाउन की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे करीब 360 से अधिक प्रवासी भारतीयों की घर वापसी हुई

Rani Naqvi

सीलिंग के मुद्दे को लेकर -बीजेपी में घमासान, एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

Rani Naqvi