featured मनोरंजन

अब अमेजन प्राइम पर देखिए परिणीति चोपड़ा की ‘Saina’

parineeti chopra film saina अब अमेजन प्राइम पर देखिए परिणीति चोपड़ा की ‘Saina’

बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल(Saina Nehwal) की बायोपिक पर आधारित फिल्म साइना (Saina) पिछले महीने रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) साइना नेहवाल की भूमिका में नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बैडमिंटन साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनी ये फिल्म दर्शकों को थिएटर तक लाने में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई। इसी बीच खबर है कि फिल्म को जल्द ही अमेजन प्राइम प्रीमियर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को ये वीडियो अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

‘साइना’ का निर्देशन किया है प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक अमोल गुप्ते (स्टेनले का डब्बा) ने, इसे टी-सीरीज, दीपा भाटिया (अमोल गुप्ते सिनेमा) और फ्रंट फुट पिक्च र्स के बैनर तले भूषण कुमार, किशन कुमार, सूरज जयराज और राशेश शाह ने प्रोड्यूस किया है और इसके सह- निर्माता हैं विनोद भानुशाली और शिव चानना।

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म में साइना को उनकी मां बड़ी बैडमिंटन प्लेयर बनाने की कोशिश करती हैं। मां की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए साइना भी खूब मेहनत करती हैं। हालांकि आगे जाकर ये सपना सिर्फ उनकी मां का नहीं बल्कि साइना का भी हो जाता है।

देखते देखते साइना की मेहनत रंग लाती है। साइना को अपने देश के लिए खेलने लगती है। कई मुश्किलों के बीच साइना साइना, दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के बाद बैडमिंटन की दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वालीं दूसरी भारतीय और पहली भारतीय महिला बन जाती हैं।

Related posts

उत्तराखंड सरकार का बेटियों को तोहफा, अब महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की खुलेगी राह

Hemant Jaiman

राजस्थान: शाम 4 बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला संभव

Saurabh

अटल बिहारी वाजपेयी शनिदेव की कृपा से भारत रत्न बने, तो उन्हीं के प्रभाव ने शारीरिक पीड़ा भी दी

mahesh yadav