December 7, 2023 2:01 am
featured राज्य

करनाल महापंचायत के लिए पानीपत के किसानों ने भरी हुंकार, महापंचायत में लेंगे हिस्सा

karnal करनाल महापंचायत के लिए पानीपत के किसानों ने भरी हुंकार, महापंचायत में लेंगे हिस्सा

हरियाणा के करनाल में होने वाली महापंचायत में अब पानीपत के किसानों ने भी हूंकार भर दी है। किसानों ने कहा कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज मामले में जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष सोनू मालपुर और भारतीय किसान यूनियन चुरानी ग्रुप जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ की अगुवाई में किसानों का जत्था करनाल के लिए रवाना हुआ। किसान नेताओं ने सभी किसानों से अपील की है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन में हिस्सा लें।

knl2 61372049321ca करनाल महापंचायत के लिए पानीपत के किसानों ने भरी हुंकार, महापंचायत में लेंगे हिस्सा

बता दें कि करनाल में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर जिले के किसान पानीपत टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और सैकड़ों की संख्या में करनाल के लिए रवाना हुए। करनाल जाने से पूर्व भारतीय किसान यूनियन के प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा कि देशभर का किसान संगठित हो चुका है। जिसके चलते अब सरकार से आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर कृषि कानूनों को थोपकर अत्याचार किया जा रहा है। जिसे अब देश का किसान सहन नहीं करेगा। सरकार लाठीचार्ज के जरिए किसानों की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन अब 36 बिरादरी किसानों के साथ है।

haryana 1631002580 करनाल महापंचायत के लिए पानीपत के किसानों ने भरी हुंकार, महापंचायत में लेंगे हिस्सा

वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने कहा कि करनाल में लघु सचिवालय का घेराव करने के लिए हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार घबराई हुई है जिसके चलते सरकार किसानों को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। बीते दिनों सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज करके जलियांवाला बाग कांड को दोहराया है। जिसके चलते किसानों में आक्रोश है। सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती ।है लेकिन अब देश का किसान जाग चुका है। वह करनाल में लघु सचिवालय का घेराव जरूर करेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कितने भी बैरिकेट्स क्यो न तोड़ने पड़े।

Related posts

मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़,पीड़िता का आरोप किसी ने नहीं की मदद

rituraj

22 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

live Update: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से आज करेंगे मुलाकात, जानें पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से जुड़ी हर ख़बर

Kalpana Chauhan