featured देश राजस्थान राज्य

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सरकारी खर्च पर हो रही गौरव यात्रा को तुरंत रोका जाए

अशोक गहलोत

नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पूरी तरह सरकारी खर्च पर की जा रही बीजेपी की चुनावी यात्रा है और इसे तुरंत रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने एक पीआईएल की सुनवाई करते हुए बीजेपी से इस यात्रा पर हुए खर्च का हिसाब शपथ पत्र सहित पेश करने के आदेश देकर प्रथम दृष्ट्या मान लिया है कि यह यात्रा सरकारी धन पर चल रही है।

 

ashok gehlot 1 राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सरकारी खर्च पर हो रही गौरव यात्रा को तुरंत रोका जाए

 

ये भी पढें:

हरसिमरत बादल ने की खाद्य प्रसंस्‍करण कंपनियों से अपील, कहा केरल में बाढ़ पीडि़तों की सहायता करें
केरल में बारिश थमने से लोगों को मिली राहत,बाढ की चपेट में आने से अब तक 370 लोगों की मौत

 

गहलोत ने एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि यह यात्रा सरकारी खर्चे पर की जा रही है। इसके लिए बाकायदा विभिन्न विभागों द्वारा आदेश भी जारी किये गये हैं। गौरव यात्रा में जिस कदर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है, मुख्यमंत्री को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 

 

एक अन्य बयान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बीजेपी सरकार द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा के चुनावी कार्यक्रम में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर न्यायालय की आपत्ति के बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग, पिण्डवाडा-आबू द्वारा टेंडर आमंत्रित किये जाने को कोर्ट की अवमानना बताया है।

 

ये भी पढें:

भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता को उत्तराखंड देगा 5 करोड़ की मदद: मुख्यमंत्री
केरल में बाढ़ ने ली अब तक 357 लोगों की जान, राहत बचाव कार्य तेजी के साथ जारी  

 

By: Ritu Raj

 

Related posts

बड़ा मंगल: यूपी में पाबंदियों के बीच लोग करेंगे मारुति नंदन का अभिनंदन

Shailendra Singh

3 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिए संकेत, बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि और सख्ती

Rani Naqvi