Breaking News featured यूपी

पूर्वांचल में आज जुटेगी किसान महापंचायत, नरेश टिकैत होंगे शामिल

पूर्वांचल में आज जुटेगी किसान महापंचायत, नरेश टिकैत होंगे शामिल

बस्ती: पूर्वांचल के क्षेत्रों में अब किसान आंदोलन अपनी सक्रियता दिखाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में 25 फरवरी को बस्ती में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसका हिस्सा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी होंगे।

यह भी पढ़ें: काशी में नौका विहार करने वालों को फॉलो करना होगा ट्रैफिक प्लान, जानिए क्या होंगे नियम

मुंडेरवा में होगा आयोजन

इस किसान महापंचायत का आयोजन बस्ती जिले के मुंडेरवा इलाके में होगा। जहां नरेश टिकैत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसमें आसपास के कई जिलों से भारी संख्या में किसानों के आने की उम्मीद है। सभी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए समर्थन इकट्ठा करेंगे।

किसान महापंचायत में लगातार किसान कानूनों का विरोध हो रहा है। इस कानून की वापसी के लिए किसान सरकार को बाध्य करने में लगे हुए हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार कानून वापस लेने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। इसीलिए पिछले 90 से अधिक दिनों से दिल्ली में बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है।

कल हुई थी बाराबंकी में पंचायत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अब किसान महापंचायत का रुख पूर्वांचल की तरफ मुड़ गया है। अवध क्षेत्र में पड़ने वाले बाराबंकी जिले में 24 फरवरी को किसान महापंचायत हुई। जहां नरेश टिकैत ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया।

वहीं आगरा की पंचायत में दिल्ली घेरने की भी बात कही गई। किसानों की तरफ से कहा गया कि होली के बाद 40 लाख ट्रैक्टर लेकर दिल्ली का घेराव करने की तैयारी है। बाराबंकी में नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर आंदोलन तोड़ने का भी आरोप लगाया।

पिछले दिनों 26 जनवरी के दिन भारी संख्या में किसान लाल किले और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे थे। इस दौरान काफी तोड़फोड़ और हिंसा हुई। जिसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं लाल किले पर तिरंगे का अपमान भी हुआ, बाद में इस तरह के किसान आंदोलन की खूब आलोचना भी हुई। ऐसे में एक बार फिर किसानों का दिल्ली की तरफ बढ़ना सरकार की चिंता बढ़ा सकता है।

Related posts

अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली अंतरिम जमानत

Hemant Jaiman

बारामुला में आतंकी मुठभेड़ में मेजर और एसपीओ घायल, दो आतंकी ढे़र

Rajesh Vidhyarthi

राम और अयोध्या को लेकर सपा और भाजपा की जंग जारी

piyush shukla