Breaking News यूपी

किसानों के साथ खुली लूट हो रही: नरेश उत्तम

WhatsApp Image 2021 09 03 at 8.19.51 PM किसानों के साथ खुली लूट हो रही: नरेश उत्तम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जा रही किसान-नौजवान-पटेल यात्रा शुक्रवार को गोंडा पहुंची। यहां पर नरेश उत्तम ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर खूब वार किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के नेतृत्व में किसानों के साथ खुली लूट का खेल किया जा रहा है।

गोंडा के सपा जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव और जिला महासचिव राजेश्वरी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान नरेश उत्तम ने गोंडा के धाकड़ नेता रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास पर भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने पंडित सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिवारीजनों से मुलाकात भी की। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां और शैलेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

नरेश उत्तम ने कहा कि किसानों की फसलों को लूटा जा रहा है। उनकी कीमत नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं आवारा पशुओं का आतंक इतना है कि लोग अपनी फसलों की सुरक्षा तक नहीं कर पा रहे हैं। इससे न सिर्फ फसलों का नुकसान हो रहा है बल्कि जान का भी खतरा बना हुआ है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को न तो एमएसपी मिल रही है और ना ही उनकी आय दोगुनी हो रही है। भाजपा के राज में अन्याय की बाढ़ आई है। अत्याचार बढ़ गया है। लोग भाजपा के राज में त्राहिमाम कर रहे हैं। भाजपा से आतंकित जनता अब 2022 में अखिलेश यादव को एक उम्मीद के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकाए आएगी और सबको न्याय मिलेगा।

Related posts

राम नगरी में मोदी पर बरसे अखिलेश यादव

kumari ashu

सीरिया में दो आत्मघाती हमले, 72 लोगों की मौत

bharatkhabar

काबुल में लगातार बिगड़ रहे हालात, गैर जरूरी कर्मचारियों को वापस लाएगा भारत

Rahul