Breaking News featured दुनिया देश

काबुल में लगातार बिगड़ रहे हालात, गैर जरूरी कर्मचारियों को वापस लाएगा भारत

taliban काबुल में लगातार बिगड़ रहे हालात, गैर जरूरी कर्मचारियों को वापस लाएगा भारत

अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने काबुल दूतावास में अपने कर्मचारियों को भारत वापिस लाने का निर्णय किया है।

अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात तेज़ी से बिगड़ते जा रहे हैं और इन्हीं हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में काबुल स्थित भारतीय दूतावास से गैर-ज़रूरी अधिकारियों और कर्मचारियों को वापस ले आया जाएगा। तालिबान के बढ़ते प्रभाव और बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए अपने दूतावास में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम करने के अलावा और कोई चारा भी नहीं है।

काबुल स्थित भारतीय दूतावास से सभी राजनयिकों को भारत वापस लाने का फैसला सुरक्षा हालातों को देखते हुए ही लिया जाएगा। भारत सरकार अफगानिस्तान के हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी अध्यक्ष की हैसियत से भारत ने तालिबान के खिलाफ़ सख्त रुख़ अपनाया है।

 

 

Related posts

कानपुरः दारोगा ने मां-बेटी के घर में घुसकर की डंडों से पिटाई, कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की मांगी अनुमति

Shailendra Singh

अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र ने 44वें “एडवांस प्रोफेशनल प्रोग्राम इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” का किया उद्घाटन

mahesh yadav

बीजेपी मुख्यमंत्री सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी

Rani Naqvi