featured जम्मू - कश्मीर

मुंबई से जम्मू तक सेना में भर्ती फर्जीवाडा !

army 1 2 मुंबई से जम्मू तक सेना में भर्ती फर्जीवाडा !

दो जवानों ने जम्मू के राजौरी जिले के एक युवक के साथ मिलकर चुना लगाया

जम्मू कश्मीर से राजेश विद्यार्थी की रिपोर्ट

जम्मू। सेना में भर्ती के नाम पर जम्मू के अखनूर निवासी युवकों से बीस लाख रूपये ऐंठ लिए गए। क्राइम ब्रांच जम्मू ने मुंबई स्थित डिफंेस बार्डर रोड विंग आर्गेनाइहजेशन की 107 कंपनी के दो जवानों ने जम्मू के राजौरी जिले के एक युवक के साथ मिलकर चुना लगाया।क्राइम ब्रांच जम्मू के एस.एस.पी शैलेंद्र सिंह के अनुसार इंजीनियरिंग रेजीमेंट में मुंबई में रिकार्ड रूम में तैनात सुबेदार हेडकांस्टेबल हसुदीन चाँद भी शेख निवासी तहसील वालिका अहमदनगर महाराष्ट्र और हवलदार जसबीर सिंह निवासी पंजाब के राजौरी के नौशेरा निवासी राजेंद्र प्रसाद के संपर्क में थे। राजेंद्र प्रसाद ने सोहल अखनूर के मंदीप सिंह से संपर्क किया और कहा कि वह उन्हें सेना में भर्ती करवा देगा।

indian army मुंबई से जम्मू तक सेना में भर्ती फर्जीवाडा !

मंदीप सिंह ने क्षेत्र के ही कुछ युवकों के साथ मिलकर बीस लाख रुपया जमा किया। उन्हें फर्जी काॅल लैटर के जरिए पुणे बुलाया गया। काॅल लैटर मिलते ही उन्होंने बीस लाख रूपये बैंक से उक्त आरोपियों के खाते में डाल दिए। पुणे में उन्हें फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया था। जब वह पुणे पहुंचे तो पता चला कि काॅल लैटर फर्जी था। जम्मू पहुँचकर मंदीप सिंह नेक्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

https://www.bharatkhabar.com/jammu-three-bjp-workers-resign-in-kulgam/

क्राइम ब्रांच ने प्राथमिक जांच के बाद आई.पी.सी की धारा 420, 465, 467, 468,471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया। एस.एस.पी क्राइम ब्रांच के अनुसार सेना की इंजीनियंंिरग विंग को भी पत्र लिख कर सेना के जवानों से पूछताछ के लिए पत्र लिख दिया गया है। बैक से भी रिकार्ड हासिल कर लिया है।

Related posts

2 करोड़ तक के टर्नओवर में छोटे कारोबारियों को मिलेगी छूटः जेटली

Rahul srivastava

पुणे यूनिवर्सिटी से एमबीए पास करने वाली हिना आखिर क्यों बन गई J&K की जिहादी आंतकी, पढ़े पूरी कहानी

Shubham Gupta

बाबरी विध्वंस केसः सुप्रीम कोर्ट ने चल रही सुनवाई गुरूवार तक टली

Rahul srivastava