featured मनोरंजन

शिकंजा कसते ही रिया के गिरे तेवर पहुंची ED दफ्तर..

riya chakerberty 1 शिकंजा कसते ही रिया के गिरे तेवर पहुंची ED दफ्तर..

बॉलीवुड

सुशांत मामलें

स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जिस तरह से उनके परिवार वालों ने सुशांत की मौत का जिम्मेदार सुशांत की गर्सफ्रेंड रिया चक्रवती को ठहरा रहे हैं। उससे रिया की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जैसे ही रिया पर ईडी और सीबीआई का शिकंजा कसा वैसे ही आज रिया ईडी के दफ्तर पहुंच गई हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में प्रवर्तन निदेशायल के समन पर रिया चक्रवर्ती बयान देने ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। ईडी मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के ऐंगल से मामले की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार, 7 अगस्‍त को पूछताछ के लिए समन भेजा था।
ईडी के दफ्तर जाते वक्त रिया कैमरों में कैद हुईं। रिया से ईडी रिया से ईडी की पूछताछ 5-6 घंटे तक चल सकती है। ईडी रिया से तीखे सवाल पूछ सकती हैं। रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब जांच सीबीआई के पास है। इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान ही ईडी ने जांच शुरू कर दी थी। ईडी को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है।
रिया के मुंबई के खार स्थिति फ्लैट को भी ईडी शक की निगाह से देख रहा है। इसी कारण ईडी ने रिया और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी रिया से निजी सवाल पूछ सकती है, इसमें उनके परिवार से जुड़े सवाल हो सकते हैं। घर और बाकी डीटेल के बारे में भी सवाल हो सकते हैं। दूसरे चरण की पूछताछ में रिया के बैंक खातों के बारे में सवाल किए जा सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह हो सकता हैं कि क्या सुशांत ने कोई वसीयत करवाई थी? क्या सुशांत से पैसे लिए थे? मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी, उसके पैसे कहां से आए? क्यों सुशांत से लोन लिया है? क्या सुशांत के खातों को ऑपरेट कराने के लिए उनसे अथॉरिटी लेटर लिया था?

रिया की साल 2018-19 में टोटल इनकम 14 लाख के आसपास थी। वहीं उनके इनवेस्टमेंट काफी हाई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी 2 प्रॉपर्टीज हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। ईडी को इस पर शक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने रिया से पूछताछ के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है।

https://www.bharatkhabar.com/hinduist-fire-brand-leader-lg-in-jammu-and-kashmir/
इन सभी तरह के सवालों के जवाब अगर रिया सही नहीं दे पाती हैं तो उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही सुशांत मामले की जांच सीबीआई भी कर रही हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कई नये खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

किसान आंदोलन: किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, दोपहर 12 बजे होगी 11वें दौर की बैठक

Aman Sharma

गुजरात चुनाव में नाम घसीटने से नाराज पड़ोसी मुल्क, कहा हमारा नाम घसीटना बंद करों

Breaking News

यहां जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

bharatkhabar