featured Breaking News देश राज्य

30 साल तक की देश की सेवा, बाद में बताया अवैध प्रवासी

officer being called illegal immigrant 30 साल तक की देश की सेवा, बाद में बताया अवैध प्रवासी

असम। 30 साल तक देश की सेवा करने के बाद अब एक सेना से रिटायर्ड अफसर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उनपर आरोप लगाया गया है कि वह भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। मोहम्मद अजमल हक को बांग्लादेशी बताया जा रहा है। इस मामले में 13 अक्टूबर को ट्राइब्यूनल में सुनवाई की जाएगी।

officer being called illegal immigrant 30 साल तक की देश की सेवा, बाद में बताया अवैध प्रवासी
officer being called illegal immigrant

जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले मोहम्मद अजमल हक की पत्नी के नाम भी एक ऐसा ही नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी करने के बाद तरह तरह की दिक्कतों का इन्हें सामना करना पड़ा था लेकिन कार्रवाई के बाद इस आरोप की झूठा पाया गया था। जिसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। वही अब यह मामला उनके साथ हो गया है। 30 साल तक देश की सेवा करने के बाद जब उनपर ऐसा आरोप लगाया गया तो वह काफी निराश हो रहे हैं।

इस मामले में जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने कहा कि उनका कहना है कि अगर वह अवैध प्रवासी हैं तो उन्होंने भारतीय सेना में कैसे अपनी सेवा दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह काफी दुखी हैं। उन्होंने निराश होते हुए कहा है कि 30 साल तक देश की सेवा करने के बाद उन्हें नहीं पता था कि ऐसा इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी पत्नी के खिलाफ भी ऐसा नोटिस जारी किया जा चुका है।

Related posts

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री ने मिले भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से, कई मुद्दों पर हुई बात 

Trinath Mishra

Life Insurance लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

Nitin Gupta

मर्सिडीज गोलीकांड : पुलिस ने आरोपी शुभम को किया गिरफ्तार

shipra saxena