featured Breaking News देश राज्य

संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव

crime 2 संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव

हरियाणा के सोहना में संपत्ति के लालच में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने संपत्ति के लालच में अपनी सास-ससुर और दिव्यांग जेठ की निर्मम हत्या कर दी। विधवा ने यह सब कुछ अपने घर के नौकर के साथ मिलकर किया। आरोपियों ने तीनों शवों को गाड़ी में डाल दिया तथा राजस्थान ले जाकर जला दिया।

crime 2 संपत्ति विवाद के कारण महिला ने ली जेठ, सास-ससुर की जान, राजस्थान में जलाए शव
crime

पूरा मामला सोहना के ठाकुरवाड़ा का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी चौक गई। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने हत्या में शामिल नौकर को तो हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक पुलिस इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता विधवा महिला को ढूंढ नहीं पाई है। इस मामले में आरोपी विधवा महिला ने अपने पड़ोसी की गाड़ी मांगी थी। उसने अपने पड़ोसी को अपने ससुर की बिमारी की वजह बताकर गाड़ी ली थी।

आरोपी ने सब्जी में जहर मिलाकर खिलाया और बेहोश होने के बाद धारदार हथियार से भी वार कर दिया जिससे उनकी हत्या कर दी गई। मामला यही पर नहीं रुका बल्कि शवों के साथ बर्बरता भी की गई। शवों को कई टुकड़ों में काट दिया गया और गाड़ी की डिग्गी में रख दिया गया। जिसके बाद दोनों आरोपी राजस्थान की तरफ चले गए। आरोपी महिला के जेठ के शव को राजस्थान के बिटोड़े गांव में जलाया गया और सास ससुर के शवों को चंडीगढ़ अहीर गांव के पास खेतों में जलाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

बुरहान वानी की दूसरी वरसी पर कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट, अमरनाथ यात्रा पर रोक

mohini kushwaha

डोली उठने से पहले भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, यहां क्लिक कर पढ़े सनसनीखेज वारदात

Aman Sharma

ललिता चटर्जी ने कहा ‘अलविदा’, सिनेमा जगत में शोक की लहर

mohini kushwaha